Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही: एमडी व डोडा सहित एक तस्कर को  दबोचा

3 months ago
पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही: एमडी व डोडा सहित एक तस्कर को  दबोचा


पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही: एमडी व डोडा सहित एक तस्कर को  दबोचा
बीकानेर।  नोखा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व और सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में की गई।
जानकारी के अनुसार, सीआई अरविंद भारद्वाज की टीम ने नोखा शहर में एक घर पर छापा मारकर तस्कर ओमप्रकाश बिश्नोई को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 56 ग्राम एमडी घातक मादक पदार्थ, 10 किलो से अधिक साबुत डोडा पोस्त और करीब 3 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं, जिससे उसके लंबे समय से नशा तस्करी में लिप्त होने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और एमडी व डोडा की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य तस्करों को ट्रेस करने में जुटी हुई है। इस कार्रवाई में एसआई कुशलाराम, कांस्टेबल बाबूलाल, रामेश्वरलाल, जेठूसिंह और निर्मला की अहम भूमिका रही।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: