Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहे धरने पर बैठे ग्रामीणों के पुलिस ने टेंट उखाड़ दिये

Bansal
3 months ago
युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहे धरने पर बैठे ग्रामीणों के पुलिस ने टेंट उखाड़ दिये


युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहे धरने पर बैठे ग्रामीणों के पुलिस ने टेंट उखाड़ दिये
 बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र के रामसर छोटा गांव में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहे धरने को लेकर रविवार को विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस और सोलर कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने मिलकर धरनास्थल पर लगा टेंट उखाड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में बडाडा सोलर प्रोजेक्ट का कार्य चल रहा है, जिसमें डी-1 फर्म काम कर रही है। उनका कहना है कि परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। इसी मांग को लेकर ग्रामीण पिछले करीब 20 दिनों से लोकतांत्रिक तरीके से धरना दे रहे हैं।धरनार्थियों का आरोप है कि रविवार को पूगल पुलिस मौके पर पहुंची और कंपनी के बॉडीगार्ड के साथ मिलकर धरनास्थल से टेंट हटवा दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस और कंपनी प्रबंधन पर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।हालांकि टेंट हटाए जाने के बाद ग्रामीणों ने पुन टेंट लगाकर धरना जारी रखा। धरनार्थियों का कहना है कि जब तक स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका ांदोलन जारी रहेगा।ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवाने तथा धरनार्थियों के साथ हुए कथित दुव्र्यवहार की जांच कराने की मांग की है। वहीं इस संबंध में पुलिस और कंपनी प्रबंधन का पक्ष सामने आना शेष है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: