Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

निकाय चुनावों में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस, 452 मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता रहेंगे बंदोबस्त

Bansal
1 week ago
निकाय चुनावों में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस, 452 मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता रहेंगे बंदोबस्त

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। पल-पल की निगरानी के लिए सोशल मीडिया पर भी तीसरी आंख से नजर रखी जा रही है। बीकानेर एसपी मुद़ृ़ल कच्छावा ने पुरी तैयारियों को जायजा लिया और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है। बीकानेर के 452 मतदान केन्द्रों पर 1738 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गयी है। जिनमें 97 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया है।

 

अतिसंवेदनशाील मतदान केन्द्रों पर 1 एएसआई और चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है। वहीं अन्य मतदान केन्द्रों पर कम से कम एक पुलिसकर्मी व एक होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गयी है। मतदान को लेकर पुलिस पार्टिया भी बनाई गयी है जो कि शहर के अनेक स्थानों में गश्त करेगी। बीकानेर शहर में 59 मोबाइल पार्टिया होगी जो कि मतदान केन्द्रों का समय-समय पर निरीक्षण करेगी। बीकानेर एसपी ने मतदान को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से लेकर कांस्टेबल तक की ड्यूटी लगायी है। 

 


पुलिस ने 2 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 1 उप अधीक्षक, 5 पुलिस निरीक्षक, 191 उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, 222 हैड कांँस्टेबल, 780 कांस्टेबल के साथ 452 होमगार्ड, 75 आरएसी के जवानों की ड्यूटी लगायी गयी है। मोबाइल पार्टियों में 1 सहायक उप निरीक्षक, 3 हैड कांस्टेबल तैनात रहेंंगे। इसके अलवा चुनावों में 8 एरिया मजिस्ट्रेटों के साथ 2-2 पुलिसकर्मी अलग से होंगे। इसके साथ ही चुनावों में आकस्मिक स्थितियों को निपटने के लिए मुख्यायल पर 75 आरएसपी के जवानोंं की एक कंपनी के साथ 100 अधिकारी, कर्मचारी अलग से रिजर्व रखा गया है। 


संपूर्ण चुनावों की सुरक्षा को लेकर विशेष टीमों का गठन किया गया है। लगातार सोशल मीडिया पर भी मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की गलत जानकारी पसारित ना हो। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: