Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

जमीन को लेकर पुलिसकर्मी पर मिलीभगत और पद के दुरूपयोग के आरोप, दो भाईयों के बीच जमीन से जुड़ा है मामला, देखें वीडियो

rk
1 week ago
जमीन को लेकर पुलिसकर्मी पर मिलीभगत और पद के दुरूपयोग के आरोप, दो भाईयों के बीच जमीन से जुड़ा है मामला, देखें वीडियो

खुलासा न्यूज,बीकानेर। पुलिसकर्मी पर अभद्रता करने और बेवजह परेशान करने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इसको लेकर चक 9 एसएलडी 465 छतरगढ़ निवासी प्रताप ङ्क्षसह ने शिकायत दी है।

 

 

जिसमें बताया गया है कि उसके भाई बलवीर के साथ उसकी जमीन को लेकर बंटवारा हो चुका लेकिन इसके बाद भी उसका भाई जमीन के रास्ते में रूकावट पैदा कर रहा है। इसको लेकर 112 पर शिकायत की और पुलिस पहुंची। पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई किए बिना ही जांच सब इंस्पेक्टर जेठाराम को दी। मौके पर आए जेठाराम ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और जबरन गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया।

 

परिवाद ने बताया कि वह खुद परिवादी है जिसके बाद भी उसके साथ अपराधी की तरह व्यवहार किया गया। परिवादी के अनुसार चौकी प्रभारी जेठाराम द्वारा बलवीर के साथ मिलीभगत कर अपने पद का दुरुपयोग किया जा रहा है तथा जानबूझकर मुझे अनावश्यक रूप से परेशान एवं प्रताडि़त किया जा रहा है।  जिससे मुझे मानसिक पीड़ा एवं सामाजिक बेइज्जती का सामना करना पड़ा।


पारिवादी ने बताया कि इससे पहले भी सब इंस्पेक्टर जेठाराम द्वारा नज़दीकी गाँव 10 ज़ीएम में भी बीच शादी में उनके परिवार को परेशान किया गया और उनके पड़ोसीयो के द्वारा उनके प्लॉट पर चौकी प्रभारी जेठाराम द्वारा मिलीभगत कर सिपाही को भेजकर पहले भी प्लॉट पर क़ब्ज़ा करवाया गया। परिवादी ने पुलिसकर्मी पर पद का दुरुपयोग का आरोप लगाया है। परिवादी ने पूरे घटनाक्रम के वीडियो और साक्ष्य भी होने की बात कहीं है। परिवादी ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग करते हुए अपनी शिकायत दी है। 

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: