पार्षदों को नोटिसों पर सियासी पारा गर्म, डोटासरा बोले- पुलिस भाजपा की चुनाव व्यवस्था संभालने में लगी
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में कांग्रेस पार्षद को पुलिस नोटिस दिए जाने के मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार और राजस्थान पुलिस पर निशाना साधा है। डोटासरा ने कहा, ऐसा पहली बार हो रहा है कि राजस्थान पुलिस कानून-व्यवस्था की बजाय भाजपा की चुनाव व्यवस्था संभालने में लगी है। उन्होंने राजस्थान पुलिस से अपील करते हुए कहा कि भाजपा के षड्यंत्रों में शामिल होकर पाप की भागीदार न बनें।
डोटासरा ने मेयर चुनाव के दिन कांग्रेस और समर्थित पार्षदों को पुलिस अनुसंधान के नाम पर थाने बुलाए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 21 सितंबर को मेयर चुनाव की वोटिंग है और ठीक उसी दिन पार्षदों को थाने बुलाया जा रहा है। डोटासरा ने सवाल किया कि आखिर वोटिंग के दिन ही पुलिस को पार्षदों की इतनी याद क्यों आ रही है ? मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। डोटासरा के बयान के बाद इस मामले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं और बढ़ गई है।
बता दे कि आज कांग्रेस के पार्षद नवरतन डागा को नोटिस दिया गया है। जिसमें 21 सितंबर की सुबह 10 बजे पुछताछ के लिए बुलाया गया है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि एक तरफ वोटिंग का समय है और दूसरी तरफ पुछताछ के लिए उसी समय बुलाया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ