Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा भड़की: सुरक्षाबलों पर फायरिंग, 5 घायल; 24 घंटे में 4 हत्याएं

rk
1 month ago
बंगाल में चुनाव बाद हिंसा भड़की: सुरक्षाबलों पर फायरिंग, 5 घायल; 24 घंटे में 4 हत्याएं

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा भड़की: सुरक्षाबलों पर फायरिंग, 5 घायल; 24 घंटे में 4 हत्याएं

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं। नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली के बामनघेरी इलाके में मंगलवार रात गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों की टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

घायलों में नाजाट थाने के ऑफिसर इन-चार्ज, एक कांस्टेबल, एक महिला पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों के दो जवान शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग इलाकों में हिंसा की घटनाओं में 4 लोगों की हत्या हो चुकी है। इनमें भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 2-2 कार्यकर्ता शामिल बताए जा रहे हैं।

भाजपा ने उत्तर 24 परगना के न्यू टाउन और हावड़ा के उदय नारायणपुर में अपने दो कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप TMC समर्थकों पर लगाया है। वहीं TMC ने भी कोलकाता के बेलेघाटा और बीरभूम के नानूर में अपने दो पार्टी सदस्यों की हत्या का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया है।

इस बीच कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में भी भारी बवाल देखने को मिला। यहां भीड़ ने TMC के पार्टी कार्यालय पर बुलडोजर चला दिया और आसपास की दुकानों में भी तोड़फोड़ की। TMC ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। पार्टी ने लिखा कि भाजपा का “परिवर्तन” अब बुलडोजर के साथ आ गया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: