जीवित व्यक्ति की पुण्यतिथि की पोस्ट करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया पर जीवित व्यक्ति की पुण्यतिथि बनाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाइ्र करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पांचू पुलिस टीम ने थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद की टीम ने की है। इस सम्बंध में परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि रामस्वरूप ने मेरे दादा जी जो कि अब तक जीवित है उनके सकुशल होने के बाद भी उनके पुण्यतिथि की भ्रामक व झूठा दावा करते हुए फोटो शोक गीत के साथ लगा दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए ापुलिस टीम ने आज रामस्वरूप को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम लगातार सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ