Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ग्रामीण सेवा शिविर में त्वरित कार्रवाई से दूर हुआ हादसे का खतरा, खेत में लगाए गए नए विद्युत पोल

1 month ago
ग्रामीण सेवा शिविर में त्वरित कार्रवाई से दूर हुआ हादसे का खतरा, खेत में लगाए गए नए विद्युत पोल


ग्रामीण सेवा शिविर में त्वरित कार्रवाई से दूर हुआ हादसे का खतरा, खेत में लगाए गए नए विद्युत पोल
बीकानेर। राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत पंचायत समिति पूगल की ग्राम पंचायत 2 एडीएम में मंगलवार को आयोजित शिविर में ऊर्जा विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण समस्या का मौके पर ही समाधान कर ग्रामीण को राहत प्रदान की गई।
ग्राम 8 पीबी निवासी सतपाल सिंह पुत्र सादू सिंह ने शिविर में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर बताया कि उनके खेत में बनी पानी की डिग्गी के पास से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन के तार अत्यधिक नीचे होने के कारण खेती कार्य के दौरान जान-माल के नुकसान की आशंका बनी रहती है। उन्होंने खेत से गुजर रही विद्युत लाइन को सुरक्षित ऊंचाई पर करवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार की टीम एवं आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर खेत में नया विद्युत पोल स्थापित किया तथा विद्युत तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर कर दिया। इससे संभावित दुर्घटना का खतरा समाप्त हो गया और किसान को बड़ी राहत मिली।
लाभार्थी सतपाल सिंह ने समस्या के त्वरित समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपखंड अधिकारी श्रीमती दिव्या बिश्नोई, शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार श्री अशोक पारीक, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री मुकेश भारती, सहायक विकास अधिकारी श्री हरिराम खांडा तथा ऊर्जा विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।
ऊर्जा विभाग की अन्य उपलब्धियां
ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान ऊर्जा विभाग द्वारा विभिन्न विद्युत संबंधी कार्य भी संपादित किए गए। ग्राम पंचायत 2 एडीएम में आबादी क्षेत्र से जुड़े चार विद्युत ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग जांच, एलटी लाइन के फ्यूज वायर की जांच एवं प्रतिस्थापन तथा जले हुए जम्परों को बदलने का कार्य एफआरटी टीम द्वारा मौके पर ही किया गया।
इसके अतिरिक्त हाल ही में आए आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को बदलने के लिए विभाग की ठेकेदार टीम ने शिविर दिवस पर छह नए विद्युत पोल स्थापित कर विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाया।
ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत प्रदान करने की राज्य सरकार की मंशा साकार होती दिखाई दे रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: