Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एक और हॉस्पिटल के लिए नया अधीक्षक लगाने की तैयारी, जाने वजह

rk
2 months ago
बीकानेर: मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एक और हॉस्पिटल के लिए नया अधीक्षक लगाने की तैयारी, जाने वजह

बीकानेर:  मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एक और हॉस्पिटल के लिए नया अधीक्षक लगाने की तैयारी, जाने वजह 

बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एक और हॉस्पिटल के लिए नया अधीक्षक लगाने की तैयारी की जा रही है। यह हॉस्पिटल पीबीएम की नई मेडिसिन विंग है। राज्य सरकार के साथ किए गए एमओयू में इसका प्रावधान किया गया है। पीबीएम हॉस्पिटल परिसर स्थित नई मेडिसिन विंग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। विधानसभा और लोकसभा सत्र के बाद इसे कभी भी शुरू किया जा सकता है, लेकिन इससे पहले यहां मेडिसिन विभाग के एक सीनियर प्रोफेसर को अधीक्षक लगाया जाएगा। नए अधीक्षक के नाम पर चिकित्सा मंत्री की मुहर जल्दी ही लगेगी। जनरल मेडिसिन का यह प्रदेश में 527 बेड का एक मात्र सबसे बड़ा सरकारी हॉस्पिटल होगा।

एमओयू के तहत इसका संचालन करने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में नई विंग के अधीक्षक सदस्य सचिव होंगे। विभाग के एचओडी, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल और अकाउंटेंट सरकारी सदस्य होंगे। इसके अलावा ट्रस्ट के पांच प्रतिनिधि भी गैर सरकारी सदस्य के तौर पर कमेटी में रहेंगे।

नए हॉस्पिटल का संचालन कॉटेज, फार्मेसी, कैंटीन, पार्किंग ठेके से मिलने वाली राशि से होगा। इसके अलावा सरकार की निशुल्क दवा योजना का फंड भी कमेटी के खाते में आएगा। राज्य सरकार से इसका एमओयू हो चुका है। कमेटी की पहली बैठक पिछले दिनों जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई थी, जिसमें नए हॉस्पिटल को शीघ्र शुरू करने पर विचार विमर्श किया गया। गौरतलब है कि नई मेडिसिन विंग का निर्माण सीएम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई ने कराया है। पांच साल में इस पर करीब 120 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: