Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

तमिलनाडु में सरकार बनाने की तैयारी, राज्यपाल से मिलने पहुंचे विजय

rk
1 month ago
तमिलनाडु में सरकार बनाने की तैयारी, राज्यपाल से मिलने पहुंचे विजय
तमिलनाडु में सरकार बनाने की तैयारी, राज्यपाल से मिलने पहुंचे विजय
 
चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अभिनेता से नेता बने विजय सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने लोकभवन पहुंच गए हैं।
 
सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल ने विजय को शाम 6:30 बजे मिलने का समय दिया था। इससे पहले विजय शाम करीब 6 बजे अपने घर से लोकभवन के लिए रवाना हुए थे, लेकिन किसी कारणवश आधे रास्ते से वापस लौट गए। इसके बाद वह दोबारा राज्यपाल से मिलने पहुंचे।
 
जानकारी के अनुसार इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और विदुथलाई चिरुथैगल काची के समर्थन के बाद विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम को बहुमत का आंकड़ा मिल गया है।
 
234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है, जबकि विजय गुट के पास अब 121 विधायकों का समर्थन बताया जा रहा है। राज्यपाल से यह विजय की लगातार चौथी मुलाकात है।
 
राजनीतिक सूत्रों का मानना है कि तमिलनाडु में अब विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है और जल्द ही नई सरकार के गठन की औपचारिक घोषणा हो सकती है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: