Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर:  50 से अधिक शिक्षकों को नोटिस की तैयारी, ये है वजह

rk
4 weeks ago
बीकानेर:  50 से अधिक शिक्षकों को नोटिस की तैयारी, ये है वजह

बीकानेर:  50 से अधिक शिक्षकों को नोटिस की तैयारी, ये है वजह 
बीकानेर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रविवार को प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। बीकानेर जिले में पंजीकृत 18 हजार अभ्यर्थियों के लिए 57 परीक्षा केन्द्रों पर दो पारियों में परीक्षा हुई। दोनों पारियों में औसत 70% अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें पंजीकृत 18 हजार अभ्यर्थियों में से 12,693 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 5,307 अनुपस्थित रहे। पहली पारी में उपस्थिति का आंकड़ा 70.51% रहा।

दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक हुई, जिसमें 12,520 अभ्यर्थी शामिल हुए और 5,480 अनुपस्थित रहे। इस पारी में उपस्थिति 69.55% दर्ज की गई। दो दिन चली परीक्षा में लगभग 1,200 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिनमें से 50 से अधिक शिक्षक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। अब शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) किशनदान चारण ने बताया कि जो शिक्षक दो दिवसीय भर्ती परीक्षा की ड्यूटी से अनुपस्थित रहे हैं, उन्हें सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। विभाग ने पहले ही आदेश कर दिए थे कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: