Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

राष्ट्रपति और रक्षामंत्री कल राजस्थान में आएंगे यहां, सीएम भजनलाल करेंगे अगवानी

3 weeks ago
राष्ट्रपति और रक्षामंत्री कल राजस्थान में आएंगे यहां, सीएम भजनलाल करेंगे अगवानी

राष्ट्रपति और रक्षामंत्री कल राजस्थान में आएंगे यहां, सीएम भजनलाल करेंगे अगवानी

जैसलमेर। पाकिस्तान बॉर्डर के पास जैसलमेर के फील्ड फायरिंग रेंज में होने वाले भारतीय वायुसेना के युद्धाभ्यास 'वायु शक्ति-2026' की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल शाम तक जैसलमेर पहुंचेंगे।

मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगवानी (रिसीव) सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे।

राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री के आगमन को देखते हुए जैसलमेर और पोकरण में सुरक्षा व्यवस्था को 'अलर्ट मोड' पर रखा गया है। जिला प्रशासन और वायुसेना के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का अंतिम रिव्यू किया है।

वायुसेना स्टेशन से लेकर युद्धाभ्यास स्थल तक चप्पे-चप्पे पर कमांडोज और पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रोटोकॉल के अनुसार- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वायुसेना स्टेशन पर गणमान्य अतिथियों का स्वागत करेंगे और कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी की शाम जैसलमेर पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम वहीं करेंगी। अगले दिन 27 फरवरी को वे वायुसेना स्टेशन जाएंगी और वहां पर वे वायुसेना की ताकत का जायजा लेंगी। इसके बाद, शाम को वे पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचेंगी, जहां 'वायु शक्ति' युद्धाभ्यास का मुख्य आयोजन होगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: