Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर रसद विभाग ने की तीन जगह की सघन कार्यवाहियां

rk
1 month ago
घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर रसद विभाग ने की तीन जगह की सघन कार्यवाहियां

घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर रसद विभाग ने की तीन जगह की सघन कार्यवाहियां

बीकानेर, 29 अप्रैल। घरेलू एलपीजी सिलेंडर्स के दुरूपयोग एवं अवैध भण्डारण की रोकथाम के लिए जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन के निर्देशानुसार रसद विभाग की टीम ने बुधवार अल सुबह विभिन्न स्थानों पर औचक कार्यवाहियां की। 

निरीक्षण के दौरान सर्वोदय बस्ती स्थित मारुति वर्क्स नामक दुकान में अवैध रिफिलिंग व भण्डारण करते हुए पाया गया। इस दौरान 1 सिलेंडर, एक रिफिलिंग मशीन और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया गया। इसी श्रृंखला में सर्वोदय बस्ती स्थित खिलजी टावर के सामने दुकान पर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का भंडारण तथा रिफिलिंग की जा रही थी। यहां भी एक सिलेंडर, एक रिफिलिंग मोटर एवं एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया। 

इसी क्रम में करमीसर रोड स्थित एस स्कूल के पास दुकान पर अवैध रिफिलिंग व भण्डारण की जा रही थी। यहां भी एक सिलेंडर, एक रिफिलिंग मोटर एवं एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि टीम द्वारा अवैध गैस भंडारण, घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग तथा अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेंगी। तथा ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से

अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत रसद विभाग को दें।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: