बीकानेर: नई मेडिसिन विंग हैंडओवर लेने की प्रक्रिया शुरू; मैट्रन, सुपरवाइजर की नियुक्ति
बीकानेर: नई मेडिसिन विंग हैंडओवर लेने की प्रक्रिया शुरू; मैट्रन, सुपरवाइजर की नियुक्ति
बीकानेर। 100 करोड़ से अधिक की लागत वाली नई मेडिसिन विंग को हैंडओवर लेने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। इसके लिए गठित कमेटी की पहली बैठक में मैट्रन, सुपरवाइजर, नर्सिंग स्टाफ लगाने के लिए जिला मुख्य नर्सिंग अधीक्षक को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। स्टोर इंचार्ज को नई विंग में स्थित सभी तरह के सामान को सूचीबद्ध करने को कहा गया है। पीबीएम हॉस्पिटल के पीबीएक्स से कनेक्टिविटी और सीसीटीवी कैमरों को चालू करने पर बात फाइनल हो गई है। इन सभी प्रक्रियाओं को तीन दिन में पूरा करने को कहा गया है।
पीबीएम अधीक्षक कार्यालय में सुबह करीब 11 बजे मेडिसिन िवभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. परमेंद्र सिरोही की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला मुख्य नर्सिंग अधीक्षक, वरिष्ठ लेखाधिकारी, आईटी शाखा, ईएमडी, पीडब्ल्यूडी, स्टोर सहित विभिन्न विभागों के प्रभारियों को बुलाकर हैंडओवर की प्रक्रिया बताई गई। डॉ. िसरोही ने कहा कि नई बिल्डिंग को हैंडओवर लेने के लिए वहां मौजूद बेड, फर्नीचर आदि सामान को सूचीबद्ध किया जाए। डीसीएनएस से मैट्रन और सुपरवाइजरों की नियुक्ति करने के साथ ही ऐसे नर्सिंग ऑफिसरों की सूची बनाने को कहा गया है, इन सभी कार्यों को पूरा करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। हैंड ओवर की प्रक्रिया इसी सप्ताह पूरी करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
वार्ड शिफ्ट करने के लिए बनेगी अलग कमेटी नई मेडिसिन विंग हैंडओवर की प्रक्रिया संभवतया इस सप्ताह पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद मेडिसिन के वार्ड शिफ्ट होंगे। इसके लिए अलग से कमेटी का गठन होगा, जिसमें मेडिसिन विभाग की सभी यूनिट्स को शामिल किया जाएगा। मरीजों के लिए एंबुलेंस लगाई जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ