Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

संत श्रीखेतेश्वर महाराज की शोभायात्रा २२ फरवरी को

1 month ago
संत श्रीखेतेश्वर महाराज की शोभायात्रा २२ फरवरी को

संत श्रीखेतेश्वर महाराज की शोभायात्रा २२ फरवरी को 
बीकानेर। राजपुरोहित युवा विकास मंडल, इंदिरा कॉलोनी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीखेतेश्वर मंदिर, खेतेश्वर नगर, बीकानेर के २३वें प्राण प्रतिष्ठा दिवस समारोह के उपलक्ष में शोभायात्रा २२ फरवरी को निकाली जाएगी। श्रीखेतेश्वर महाराज की इस शोभायात्रा में बीकानेर राजपुरोहित समाज के सभी लोग शामिल होंगे।राजपुरोहित युवा विकास मंडल के अध्यक्ष विकाससिंह राजपुरोहित ने बताया कि २२ फरवरी को आयोजित होने वाली खेतेश्वर महाराज की  शोभायात्रा में श्री ब्रह्म सावित्री सिद्धपीठ एवं गादीपति ब्रह्मधाम आसोतरा संत श्रीतुलसाराम महाराज का पावन सानिध्य मिलेगा। संतश्री के सानिध्य में ही शोभायात्रा के समस्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शोभायात्रा में पंजाबी बैंड, पारंपरिक गैर नृत्य, चंग धमाल एवं सचेतन झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। युवा मंडल के महासचिव कुलदीप सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शोभायात्रा २२ फरवरी को सुबह ११:१५ बजे इंदिरा कॉलोनी स्थित श्रीखेतेश्वर राजपूत अतिथि गृह से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्ग संत श्रीखेतेश्वर मार्ग, उरमूल सर्किल, कीर्ति स्तंभ, हनुमान हत्था, कचहरी के पास से होते हुए जूनागढ़, केईएम रोड से होते हुए खेतेश्वर नगर, गंगाशहर स्थित खेतेश्वर महाराज के मंदिर पहुंचेगी। इस पवित्र शोभायात्रा में शहर के जनप्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्यजन शामिल होंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: