Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कोड़मदेसर रोड हादसे के बाद पीबीएम मोर्चरी के बाहर धरना, परिजनों ने की नौकरी और मुआवजे की मांग, देखे वीडियो

1 month ago
कोड़मदेसर रोड हादसे के बाद पीबीएम मोर्चरी के बाहर धरना, परिजनों ने की नौकरी और मुआवजे की मांग, देखे वीडियो

कोड़मदेसर रोड हादसे के बाद पीबीएम मोर्चरी के बाहर धरना, परिजनों ने की नौकरी और मुआवजे की मांग, देखे वीडियो 

बीकानेर। कोड़मदेसर रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार को मृतक के परिजनों और समाज के लोगों ने पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के सामने धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे लोगों ने मृतक के आश्रित को संविदा पर नौकरी, उचित मुआवजा तथा हादसे के जिम्मेदार आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सख्त सजा दिलाने की मांग उठाई।

परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर प्रशासन की ओर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग और रिश्तेदार मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस की ओर से परिजनों से समझाइश के प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि रविवार को कोड़मदेसर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हुआ था। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में घायल चार लोगों का उपचार अस्पताल में जारी है। वहीं मृतकों के शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में भारी रोष व्याप्त है और वे न्याय की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।

यहाँ क्लीक कर पढ़े पूरी खबर 

https://khulasaonline.com/news/horrific-accident-on-kodmadesar-road-two-dead-four-injured

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: