Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर रेंज पुलिस ने नशा तस्करों के काटे बिजली के कनेक्शन तो हुआ विरोध

Bansal
2 weeks ago
बीकानेर रेंज पुलिस ने नशा तस्करों के काटे बिजली के कनेक्शन तो हुआ विरोध

खुलासा न्यूज,बीकानेर। नशा तस्करी और नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और विद्युत विभाग की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की। यह कार्रवाई श्रीगगानगर के छजगरिया मोहल्ले में की गयी है। जहां पर टीम ने बस्ती में घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान 100 से ज्यादा अवैध कनेक्शन काटे गए। विद्युत विभाग की ओर से अवैध कनेक्शन को लेकर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

 


एसपी हरीशंकर के निर्देशन में कार्रवाई एडिशनल एसपी दीपक कुमार शर्मा और सीओ सिटी विष्णु खत्री के सुपरविजन में की गई। जवाहरनगर थानाधिकारी दिनेश सारण की टीम और विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बस्ती में घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों की जांच की। जांच के दौरान करीब 100 से ज्यादा घरों में अवैध रूप से किए गए बिजली कनेक्शन सामने आए। इनमें से 100 कनेक्शन काट दिए गए। विद्युत विभाग की ओर से इन अवैध कनेक्शनों को लेकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: