Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

अग्नि सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत चिकित्सा संस्थानों में शपथ और संगोष्ठियों के माध्यम से हुआ जन जागरण

rk
1 month ago
अग्नि सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत चिकित्सा संस्थानों में शपथ और संगोष्ठियों के माध्यम से हुआ जन जागरण

खुलासा न्यूज,बीकानेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त राजकीय और निजी चिकित्सा संस्थानों में 4 से 10 मई तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में आगजनी की घटनाओं को रोकना, सुरक्षा मानकों की जानकारी बढ़ाना और आपातकालीन स्थितियों के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध ने बताया कि इस वर्ष यह सप्ताह "सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज - आग की रोकथाम के लिए एक साथ के संदेश के साथ आयोजित किया जा रहा है।

 

शपथ और संगोष्ठियों का हुआ आयोजन
अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिले के समस्त जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सा अधिकारियों और स्टाफ को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा संगोष्ठियों के माध्यम से आग से बचाव के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। विभाग द्वारा बढ़ती गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट और अन्य कारणों से होने वाली आगजनी की घटनाओं के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

 

7 मई को सभी अस्पतालों में होगी फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल
जिला फायर सेफ्टी नोडल अधिकारी डॉ योगेंद्र तनेजा ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार, 7 मई को जिले के समस्त सरकारी और निजी अस्पतालों में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य आग लगने की स्थिति में तत्काल राहत कार्यों और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया की जांच करना है। अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि वे अपने संस्थानों में लगे अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता जांचें और स्टाफ को उनके उपयोग का व्यवहारिक प्रशिक्षण दें।

 

नियमित मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संस्थानों को अग्नि सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ तनेजा ने बताया कि विभाग का प्रयास है कि सुरक्षित वातावरण के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया जा रहा है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: