Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

लोक परिवहन की बस अनियंत्रित होकर पलटी, बच्चे की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Bansal
3 months ago
लोक परिवहन की बस अनियंत्रित होकर पलटी, बच्चे की मौत, 20 से ज्यादा घायल

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर लोक परिवहन की बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गयी। वहीं 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए है। हादसा चुरू के सरदारशहर में हुआ है। जहां पर सरदारशरह-मेगा हाईवे पर बस अनियंत्रित होकर पलट गयी।

 

 जानकारी के अनुसार बस हनुमानगढ़ के रावतसर से सरदारशहर जा रही थी। बस तेज गति से चल रही थी और अचानक ड्राइवर का संतुलन बिगडऩे से वो सड़क किनारे पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला। उन्हें निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से सरदारशहर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

 

उप जिला अस्पताल के प्रभारी डॉ.चंद्रभान जांगिड़ ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है और उनकी स्थिति सामान्य है। हादसे में 7 साल के जगदीश नायक की मौत हो गई। घायलों में मोनिका, अमित नायक, पूजा, खुशबू , संतोष नायक, साक्षी मीणा, अक्षत, सुमन मीणा, सहदेव सिंह, हेतराम, आशीष शर्मा, लीलाधर, अनीता नायक, पंकज नायक, रोशनी नायक, चांदनी नायक, भारती नायक, लिछमा नायक  और मुकेश गुर्जर शामिल हैं। कुछ अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सरदारशहर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: