Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

रिहायशी इलाके में अचानक धंसी जमीन मचा हडक़ंप, प्रशासन पहुंचा मौके पर

rk
7 hours ago
रिहायशी इलाके में अचानक धंसी जमीन मचा हडक़ंप, प्रशासन पहुंचा मौके पर


रिहायशी इलाके में अचानक धंसी जमीन मचा हडक़ंप, प्रशासन पहुंचा मौके पर 
बीकानेर।   नोखा कस्बे में  उस समय हडक़ंप मच गया जब रिहायशी क्षेत्र में अचानक जमीन धंस गई और देखते ही देखते विशाल गड्ढा बन गया। घटना रोड़ा रोड स्थित काना महाराज की खेड़ी के पास हुई, जहां जमीन धंसने से करीब 30 फीट चौड़ा और 40 फीट गहरा गड्ढा बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।स्थानीय लोगों के अनुसार जमीन धंसने से आसपास बने कुछ रिहायशी मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है और लोग किसी बड़े हादसे की आशंका जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र में यह घटना हुई है, वहां प्रशासन द्वारा पूर्व में पट्टे जारी किए गए थे।
ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के काफी देर बाद तक मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली।स्थानीय निवासी मगनाराम केड़ली ने कहा कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए। वहीं लालचंद भादू ने मांग की कि खतरे की जद में आए परिवारों का सर्वे करवाकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित किया जाए।
गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में करीब एक वर्ष पूर्व भी दो मकान जमीन धंसने के कारण जमींदोज हो गए थे। उस समय तत्कालीन जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया था।
फिलहाल क्षेत्रवासी प्रशासन से जल्द सर्वे करवाने, सुरक्षा घेरा लगाने और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग कर रहे हैं, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: