Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

3 months ago
बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी 

बीकानेर। नाथवाना रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम एक रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दौसा जिले के लालसोट निवासी दिनेश मीणा के रूप में हुई है, जो रेलवे में प्वाइंटमैन के पद पर कार्यरत थे। यह हादसा रविवार शाम लगभग 7:30 बजे हुआ, जब दिनेश मीणा बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस टीम और सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स के सदस्य मौके पर पहुंचे। शव को लूणकरणसर के उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

टाइगर फोर्स के सदस्य राकेश मूण्ड ने बताया कि दिनेश मीणा की शादी 26 अप्रैल को होनी थी और वह घटना वाले दिन ही ड्यूटी पर लौटे थे। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। लूणकरणसर पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: