रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व केन्द्रिय मंत्री मेघवाल रहेगें बीकानेर, कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग
रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व केन्द्रिय मंत्री मेघवाल रहेगें बीकानेर, कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग
बीकानेर। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को प्रात: 5 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
वैष्णव सुबह 6.30 से 8 बजे तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगे। प्रात: 9.30 बजे बीकानेर (लालगढ़) से अहमदाबाद (साबरमती) के लिए नई रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद प्रात: 10.15 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
वहीं केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल शनिवार प्रात: 11.25 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मेघवाल नाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ तथा अटल पथ का उद्घाटन करेंगे। वे दोपहर 1:30 बजे बरसिंहसर थर्मल पावर स्टेशन का विजिट करेंगे तथा सायं 3 बजे केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान में 'पीएम किसान उत्सव दिवस' में भागीदारी निभाएंगे। केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भागीदारी निभाने के बाद रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।
केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल रविवार प्रात: 6:30 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भागीदारी निभाएंगे। प्रात: 9:30 बजे बीकानेर-अहमदाबाद रेल सेवा को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में भागीदारी निभाएंगे। दोपहर 12:30 बजे गोगडिय़ावाला में सच्चियाय माता गौशाला पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री मेघवाल रविवार को विभिन्न बैठक और कार्यक्रमों में शिरकत करने के पश्चात रात्रि 10:30 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ