Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

रामदेवरा मेले के लिए रेलवे की सौगात, चलेगी दो जोड़ी मेला स्पेशल

Bansal
1 week ago
रामदेवरा मेले के लिए रेलवे की सौगात, चलेगी दो जोड़ी मेला स्पेशल

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से रामदेवरा मेले के लिए रेलवे ने दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन का निर्णय किया गया है। 19 से 22 सितंबर के बीच यह ट्रेन चलेगी। 
इससे रामदेवरा मेले में जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, दोनों मेला स्पेशल रेलसेवाएं लालगढ़ और रामदेवरा के बीच प्रतिदिन संचालित होंगी। दोनों ट्रेनों में 8 साधारण श्रेणी के डिब्बे और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।

 


गाड़ी संख्या 04751 लालगढ़-रामदेवरा मेला स्पेशल 19 से 22 सितंबर तक लालगढ़ से सुबह 4 बजे रवाना होगी और सुबह 7:30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04752 रामदेवरा-लालगढ़ मेला स्पेशल सुबह 9 बजे रामदेवरा से रवाना होकर दोपहर 12 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में कोलायत और फलौदी स्टेशनों पर ठहरेगी। इस जोड़ी के कुल 4-4 ट्रिप होंगे।

 


गाड़ी संख्या 04753 लालगढ़-रामदेवरा मेला स्पेशल दोपहर 1 बजे लालगढ़ से रवाना होकर शाम 4:30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04754 रामदेवरा-लालगढ़ मेला स्पेशल शाम 5 बजे रामदेवरा से रवाना होकर रात 8:15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी।यह रेलसेवा भी कोलायत और फलौदी स्टेशनों पर ठहरेगी। इस जोड़ी के भी 19 से 22 सितंबर तक 4-4 ट्रिप होंगे।

 


रामदेवरा मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचते हैं। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को नियमित रेलसेवाओं के अलावा दो अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। खासतौर पर सुबह और दोपहर के समय लालगढ़ से रामदेवरा जाने वाले यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: