नीट एग्जाम के लिए रेलवे चलाएगा जयपुर–अलवर और चूरू–जयपुर 'स्पेशल ट्रेनें'
नीट एग्जाम के लिए रेलवे चलाएगा जयपुर–अलवर और चूरू–जयपुर 'स्पेशल ट्रेनें'
बीकानेर। नीट परीक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इससे दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, 3 मई 2026 (रविवार) को दो विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी
चूरू–जयपुर स्पेशल (09717)
प्रस्थान: चूरू से सुबह 06:10 बजे
सीकर आगमन: 08:15 बजे (प्रस्थान 08:20 बजे)
आगमन: जयपुर जंक्शन पर 11:00 बजे
ठहराव: बिसाऊ, रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, सीकर जंक्शन, पलसाना, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर, चौमूं सामोद, ढेहर का बालाजी
कोच संरचना: 10 साधारण श्रेणी + 2 गार्ड डिब्बे (कुल 12 कोच)
जयपुर–अलवर स्पेशल (09719)
प्रस्थान: जयपुर जंक्शन से शाम 07:10 बजे
दौसा आगमन: 08:22 बजे (प्रस्थान 08:24 बजे)
आगमन: अलवर रेलवे स्टेशन पर 10:55 बजे
ठहराव: गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ़, मालाखेड़ा
कोच संरचना: 10 साधारण श्रेणी + 2 गार्ड डिब्बे (कुल 12 कोच)
खास बात: दोनों ट्रेनें अनारक्षित श्रेणी की होंगी, जिससे बिना आरक्षण के भी छात्र यात्रा कर सकेंगे।
यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण और छोटे कस्बों के परीक्षार्थियों के लिए बेहद मददगार साबित होगी, ताकि वे समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ