Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

गर्मी पर ब्रेक; बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ से इतने मार्च को बारिश का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

18 hours ago
गर्मी पर ब्रेक; बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ से इतने मार्च को बारिश का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

गर्मी पर ब्रेक; बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ से इतने मार्च को बारिश का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

राजस्थान में मार्च माह के आखिरी सप्ताह में लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। इस सप्ताह आंधी-बारिश का दौर जारी रहने की संभावना मौसम केन्द्र जयपुर ने जताई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आगामी दिनों में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बादल छाए रहेंगे। इसके चलते 26-27 मार्च को पूर्वी व उत्तरी भागों में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 28-31 मार्च के दौरान राज्य के कुछ भागों में सक्रिय रहेगा। इसके असर से राजस्थान के 5 संभागों में मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश होने की संभावना है। सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा। इसके प्रभाव से भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में सामान्य से 5 डिग्री तक गिरावट रही। वहीं, रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही। कई स्थानों पर रात का पारा चार डिग्री तक बढ़ा।

प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने पर दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। बीते 24 घंटे में बाड़मेर 35.8 और चित्तौड़गढ़ में 35.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। जयपुर, अलवर, दौसा जिले में बारिश के कारण दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के ज्यादातर भागों में मौसम शुष्क रहने के संकेत दिए हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकांश भागों में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 26-27 मार्च को जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर जिले में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी हवा चलने, मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: