Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

जयपुर, बीकानेर संभाग के इन जिलों में बारिश का अलर्ट,  फरवरी में ही तपने लगा दिन

1 month ago
जयपुर, बीकानेर संभाग के इन जिलों में बारिश का अलर्ट,  फरवरी में ही तपने लगा दिन

जयपुर, बीकानेर संभाग के इन जिलों में बारिश का अलर्ट,  फरवरी में ही तपने लगा दिन
बीकानेर। राजस्थान में गर्मी ने दस्तक दे दी। रविवार को बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी के अलावा अब पूर्वी राजस्थान समेत अन्य दूसरे जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। बाड़मेर में रविवार को दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में सोमवार को भी मौसम ड्राय रहने और तेज धूप रहने के आसार हैं। 17 फरवरी यानी मंगलवार से प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और उसके असर से जयपुर, बीकानेर संभाग के एरिया में मौसम बदलने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिनों अचानक गर्मी तेज होने से राज्य के शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज हो रहा है। जैसलमेर में कल (15 फरवरी) अधिकतम तापमान यहां के सामान्य तापमान से 6.7 डिग्री ऊपर दर्ज हुआ। चित्तौड़गढ़ में 4.7, बाड़मेर में 6.4, श्रीगंगानगर में 6, बीकानेर में 5.8, जयपुर में 4.6, पिलानी (झुंझुनूं) में 5.5 और जोधपुर में तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री ऊपर दर्ज हुआ।

 जयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर में अब सुबह-शाम की सर्दी लगभग खत्म हो गई। इन शहरों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हो रहा है। सीकर, फतेहपुर, पिलानी, झुंझुनूं, चूरू के अलावा अन्य शहरों में भी सुबह-शाम की सर्दी में कमी आ रही है। इन शहरों में भी अब न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है।

 
जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी से राज्य पर एक्टिव होगा। इस सिस्टम के असर से जयपुर, बीकानेर संभाग के चूरू, सीकर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के एरिया में मौसम बदल सकता है। इन इलाकों में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की-तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: