बारिश के चलते हुआ नुकसान, म्युजियम की छत पर गिरी बिजली, टला हादसा
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज आई बारिश के चलते कई जगहों से नुकसान की सूचनाएं सामने आ रही है। बीकानेर में शनिवार को आई बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली है ।मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक और बारिश की संभावना है। बीकानेर आई बारिश के चलते कई जगहों पर पेड़ गिर गए। वहीं म्यूजियम परिसर की छत पर बिजली गिरी। अचानक हुई तेज आवाज के कारण आसपास के लोग एकबारगी घबरा गए। बिजली गिरने से म्युजिम की छत से लगने वाली दीवार हल्की सी क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इसकी जानकारी ली। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के बिजली गिरने से मामूली नुकसान हुआ है। वहीं रानीबाजार क्षेत्र में एक होर्डिंग कारों पर गिर गया। जिसके चलते कई कारों को नुकसान हुआ है। वहीं अनाज मंडी में बारिश के चलते अनाज बर्बाद हुआ है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ