Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

राजस्थान के इन जिलों में 22–23–24 जनवरी को मावठ की संभावना, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

2 months ago
राजस्थान के इन जिलों में 22–23–24 जनवरी को मावठ की संभावना, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

राजस्थान के इन जिलों में 22–23–24 जनवरी को मावठ की संभावना, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे लोगों को शीतलहर और कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है।
भारतीय मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार 22 जनवरी से एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान को प्रभावित करेगा, जिसके चलते प्रदेश के आधे से अधिक हिस्सों में मावठ (सर्दियों की बारिश) की संभावना जताई गई है।

इन संभागों में 22 से 24 जनवरी तक बारिश के आसार
मौसम केंद्र के अनुसार 22 से 24 जनवरी के बीच जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के साथ-साथ जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान के करीब 22 जिलों सहित शेखावाटी क्षेत्र में मावठ की अच्छी संभावना बनी हुई है।

बर्फीली हवाएं कमजोर, तापमान में इजाफा
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में बर्फीली हवाओं का असर कमजोर पड़ा है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे सुबह-शाम की सर्दी में थोड़ी नरमी आई है।
हालांकि, अब भी प्रदेश के 22 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान करौली में 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

22 जनवरी से शुरू होगा मावठ का दौर
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 22 से 24 जनवरी के बीच एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में बारिश और मावठ देखने को मिल सकती है।

जयपुर में बदला मौसम
राजधानी जयपुर में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की तेज हवाएं चल रही हैं। सुबह 8 बजे जयपुर का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज जयपुर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: