Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

जैसलमेर और सीकर में बरसात, बीकानेर में चली आंधी, कल इन 14 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट

rk
4 months ago
जैसलमेर और सीकर में बरसात, बीकानेर में चली आंधी, कल इन 14 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट

जैसलमेर और सीकर में बरसात, बीकानेर में चली आंधी, कल इन 14 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट

जयपुर। जैसलमेर और सीकर में गुरुवार रात बारिश हुई। बीकानेर और जैसलमेर में पाकिस्तान बॉर्डर के पास के एरिया में गुरुवार दोपहर आंधी चली। श्रीगंगानगर और फलोदी में बादल छाए और तेज हवा भी चली।

जैसलमेर में दिनभर तेज हवा चलने के बाद रात 7 बजे मावठ हुई। जिले के सीमावर्ती रामगढ़ कस्बे में तेज गर्जना के साथ बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

सीकर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर शुरू हो गया है। रात 8:15 बजे आसमान में घने बादल छा गए और शहर के नेहरू पार्क इलाके में हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग ने 23 जनवरी को जयपुर समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 11 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बीकानेर, नागौर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर और धोलपुर में येलो अलर्ट तथा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू और सीकर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

24 जनवरी से इस सिस्टम का प्रभाव खत्म होगा और प्रदेश में घना कोहरा पड़ेगा। इस दिन जयपुर समेत 16 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 25 जनवरी को भी 13 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: