Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में आज आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट, पारा 44 डिग्री पार पहुंचा

1 month ago
राजस्थान में आज आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट, पारा 44 डिग्री पार पहुंचा

राजस्थान में आज आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट, पारा 44 डिग्री पार पहुंचा

जयपुर। राजस्थान में अब गर्मी के साथ उमस बढ़ गई है। प्रदेश के पश्चिमी जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे है, लेकिन उमस और गर्मी परेशान करने लगी है। मौसम विभाग ने सोमवार (आज) को 6 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। दो जिलों में हीटवेव की भी चेतावनी है। रविवार (7 जून) को बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के कुछ एरिया में दोपहर में तेज धूलभरी हवा चली और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओले गिरे।

पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो रविवार को दिन में सबसे ज्यादा गर्मी श्रीगंगानगर और फलोदी में रही। फलोदी में अधिकतम तापमान 44.4 और श्रीगंगानगर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में 43.9, बाड़मेर में 43, चूरू में 42.4, बीकानेर में 41.4, जोधपुर में 41.5, पिलानी (झुंझुनूं) में 41.3, चित्तौड़गढ़ में 41.2, हनुमानगढ़ में 41.3, पाली में 40.3 और कोटा में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शेष ​सभी जिलों में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।


तेज गर्मी के बाद बीकानेर संभाग के एरिया में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। बीकानेर के महाजन एरिया, हनुमानगढ़ के नोहर, श्रीगंगानगर के कुछ एरिया में धूलभरी हवा चली और घने बादल छाए। हनुमानगढ़ के नोहर इलाके में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई। श्रीगंगानगर के घड़साना में तूफानी बारिश के साथ ओले गिरे। बीकानेर के नोखा एरिया में भी आंधी के साथ तेज बारिश हुई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: