Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव: बीकानेर से एडवोकेट कुलदीप कुमार शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, 22 अप्रैल को होंगे राजस्थान बार काउंसिल चुनाव

rk
2 months ago
राजस्थान बार काउंसिल चुनाव: बीकानेर से एडवोकेट कुलदीप कुमार शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, 22 अप्रैल को होंगे राजस्थान बार काउंसिल चुनाव

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव: बीकानेर से एडवोकेट कुलदीप कुमार शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, 22 अप्रैल को होंगे राजस्थान बार काउंसिल चुनाव
 बीकानेर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा बार काउंसिल चुनाव नियत समय पर करवाने की घोषणा होने के बाद बुधवार को बीकानेर से प्रमुख प्रत्याशी एडवोकेट कुलदीप कुमार शर्मा, पूर्व चेयरमैन एवं सदस्य बार काउंसिल राजस्थान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीकानेर से जोधपुर स्थित बार काउंसिल ऑफिस में अपना  नामांकन दाखिल किया। एडवोकेट अनिल सोनी ने बताया कि बुधवार की सुबह कुलदीप कुमार शर्मा ने अपने समर्थकों की मौजूदगी में प्रस्तावक वरिष्ठ अधिवक्ता दामोदर शर्मा, मुमताज अली भाटी, गणेश चौधरी सहित अन्य महिला एवं पुरुष अधिवक्ताओं के साथ नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर कुलदीप कुमार शर्मा ने कहा कि में सदैव अधिवक्ताओं को अपना परिवार मानते हुए आया हूं। मेरा तन मन सदैव अधिवक्ता साथियों के लिए समर्पित रहता हे। इसके साथ ही शर्मा ने कहा कि  अधिवक्ता हित की बातों को सदैव उठाता रहूंगा। ज्ञात रहे कि  बार काउंसिल चुनाव 5 वर्षों में एक बार किए जाते हे जिसमें पूरे राज्य से 25 अधिवक्ता मतदान प्रकिया के तहत चुने जाकर बार काउंसिल में चुने जाते हे । इस बार सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 7 सीटों पर महिला अधिवक्ताओं के लिए रिजर्व रखी गई है। इस दौरान  सकीना खान, अकीला खान, तारा भाटी, तारा ओढ, प्रियंका यादव,ज्योति चांडक, दीपाली स्वामी, नेहा सोलंकी, श्रुति कल्पना मेहरा, दीक्षा सारस्वत, संतोष प्रजापत, प्रियंका सनाढ्य, नेहा खान सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: