Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर में सुबह से हो रही बारिश, राजस्थान के 23 जिलों में आज बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

rk
2 months ago
बीकानेर में सुबह से हो रही बारिश, राजस्थान के 23 जिलों में आज बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

बीकानेर में सुबह से हो रही बारिश, राजस्थान के 23 जिलों में आज बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट 

बीकानेर। देश में चल रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर चल रहा है। इसका सबसे अधिक असर मंगलवार को देखने को मिलेगा। मौसम केन्द्र के अनुसार जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में तेज आंधी (50-60 किमी प्रति घंटा), मध्यम से तेज बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना जताई गई है। बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में 20 से 50 मिमी तक बारिश दर्ज हो सकती है। 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीकानेर में सुबह से हो रही बारिश से मौसम में ठंडक आ गई है। 

वहीं, 8 अप्रैल को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के अन्य अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा 9 अप्रैल से अगले  3-4 दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्यतः साफ रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खुले में रखी फसल, अनाज और कृषि उपज को सुरक्षित स्थान पर रखने या ढककर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान से बचा जा सके।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: