Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा, बीकानेर के इन नेताओं को मिली जगह

3 weeks ago
राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा, बीकानेर के  इन नेताओं को मिली जगह


राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा, बीकानेर के  इन नेताओं को मिली जगी
जयपुर।  राजस्थान में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। नई कार्यसमिति में कई वरिष्ठ नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है, जबकि सभी जिलों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।
बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी, सतीश पूनियां, सीपी जोशी, गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव, अर्जुन मेघवाल, भागीरथ चौधरी, रवनीत सिंह बिट्टू और राजेंद्र राठौड़ को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
जयपुर शहर से सुमन शर्मा, सुनील कोठारी, रणजीत सोडाला और ज्योति खंडेलवाल को सदस्य बनाया गया है। जयपुर दक्षिण से प्रोमिला कुंडारा और जयपुर उत्तर से रत्ना कुमारी को कार्यसमिति में स्थान दिया गया है। इसी तरह बीकानेर शहर से गोपाल गहलोत और सत्यप्रकाश आचार्य, बीकानेर देहात से कुंभाराम सिंह और जालिम सिंह भाटी को शामिल किया गया है। श्रीगंगानगर से महेश पेड़ीवाल और संतोष बावरी, जबकि हनुमानगढ़ से दमयंती बेनीवाल और भारत भूषण शर्मा को सदस्य बनाया गया है।
जबकि झुंझुनूं से संतोष अहलावत, राजवीर सिंह और विशंभर पूनिया को सदस्य बनाया गया है। वहीं सीकर से हरिराम रणवां और सुमेधानंद सरस्वती, दौसा से लोकेश शर्मा और महावीर रलावता तथा भरतपुर से धर्म सिंह और भानु प्रताप सिंह को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है।
बीजेपी की इस नई कार्यसमिति में हर जिले से प्रतिनिधित्व देकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति साफ नजर आ रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आने वाले समय में संगठनात्मक बैठकों और कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में लाया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: