Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

राजस्थान बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट कल 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म

1 day ago
राजस्थान बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट कल  10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म

राजस्थान बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट कल:पहली बार 12वीं से पहले होगा जारी; 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म


जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर इस बार रिकॉर्ड समय में परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है। लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए बोर्ड 24 मार्च को 10वीं, 8वीं और 5वीं कक्षा के नतीजे घोषित करेगा, जबकि 12वीं का परिणाम 31 मार्च को जारी किया जाएगा।

12वीं कक्षा का परिणाम 31 मार्च को

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड ने इस वर्ष परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया को तेज किया है। इसके तहत 24 मार्च को 10वीं, 8वीं और 5वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद 12वीं कक्षा का परिणाम 31 मार्च को घोषित किया जाएगा।

 
 

इधर, बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौर के अनुसार 10वीं कक्षा का परिणाम 24 मार्च को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार राजस्थान बोर्ड मार्च महीने में ही परिणाम जारी कर नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है, जबकि इससे पहले परिणाम मई में घोषित होते थे।

10,68,078 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

इस वर्ष 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं। इसमें 10,68,078 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में 6,193 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद मात्र 20 दिनों में 30,915 परीक्षकों ने 64,08,468 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया। औसतन प्रतिदिन 3,20,423 कॉपियों की जांच की गई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार एक अप्रेल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाना है, इसी कारण बोर्ड प्रशासन ने परिणाम जल्दी घोषित करने का निर्णय लिया है।

 

यहां देखें रिजल्ट

वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 11 मार्च तक चली थीं, जिसमें 9,10,009 विद्यार्थी शामिल हुए। इसके लिए प्रदेश में 6,170 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड की कोशिश है कि 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का परिणाम भी तय समय पर घोषित किया जाए। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: