Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

आज सुबह इतने बजे आएगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देख सकेंगे

3 months ago
आज सुबह इतने बजे आएगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देख सकेंगे

आज सुबह इतने बजे आएगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देख सकेंगे 

अजमेर। राजस्थान में बारहवीं की परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्सुकता अपने चरम पर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) मंगलवार को सुबह 10 बजे सीनियर सेकंडरी परीक्षा का परिणाम जारी करेगा, जिसमें कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों स्ट्रीम शामिल हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर परिणाम ऑनलाइन जारी करेंगे, जबकि बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ बोर्ड कार्यालय से इस प्रक्रिया में जुड़ेंगे। इस बार बारहवीं की परीक्षा में नौ लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक संपन्न हुई थीं, और पूरे प्रदेश में करीब 6,000 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उल्लेखनीय है कि बारहवीं का परिणाम मात्र 30 दिनों की रिकॉर्ड अवधि में तैयार किया जा रहा है, जो पिछले साल की तुलना में तेज गति का संकेत है। 

साल 2025 के आंकड़े यह दर्शाते हैं कि राजस्थान बोर्ड की बारहवीं परीक्षा में स्ट्रीमवार प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहा। आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 5,78,494 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 5,69,575 ने सफलता प्राप्त की थी, और पास प्रतिशत 96.88% रहा। इस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.86% जबकि लड़कों का 95.80% रहा। कॉमर्स स्ट्रीम में 26,622 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 26,418 पास हुए, और पास प्रतिशत 98.95% दर्ज किया गया। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 99.51% और लड़कों का 98.66% था। साइंस स्ट्रीम में 2,60,078 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 2,58,071 पास हुए और ओवरऑल पास प्रतिशत 97.73% रहा, जिसमें लड़कियों का 98.90% और लड़कों का 97.08% पास प्रतिशत रहा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: