Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राजस्थान बोर्ड परीक्षा : पहली बार कॉपी में होगा ये, पेज भी मिलेंगे कम, ये है वजह

rk
4 months ago
राजस्थान बोर्ड परीक्षा : पहली बार कॉपी में होगा ये, पेज भी मिलेंगे कम, ये है वजह

राजस्थान बोर्ड परीक्षा : पहली बार कॉपी में होगा ये, पेज भी मिलेंगे कम, ये है वजह 

सीकर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं में बड़ा बदलाव किया गया है। बोर्ड परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं में इस बार 4-4 पेज कम मिलेंगे। 10वीं की परीक्षा में 20 व 12वीं की परीक्षा की उत्तर पुस्तिका में 28 पेज ही होंगे। इसकी जगह बोर्ड पहली बार परीक्षा में 8 पेज की सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका की सुविधा देगा। यदि परीक्षार्थी प्रश्न पत्र हल करते समय मूल उत्तर पुस्तिका का पूरा उपयोग कर लेगा तो उसे सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका जारी की जा सकेगी। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं पर बार कोड की व्यवस्था भी की गई है। सीकर जिले में 1.05 लाख परीक्षार्थी इस बार परीक्षा देंगे।

पहले केंद्राधीक्षक ही देते थे मूल कॉपी
बोर्ड परीक्षा में इससे पहले तक सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका का प्रावधान नहीं था। यदि कोई परीक्षार्थी मुख्य उत्तर पुस्तिका पूरी भर चुका होता तो विशेष परिस्थिति में पूरी जांच-पड़ताल के बाद केंद्राधीक्षक की अनुमति से उसे प्रश्न पत्र हल करने के लिए मूल उत्तर पुस्तिका ही दी जाती थी। पर अब यदि ऐसा होता है तो परीक्षा कक्ष में मौजूद वीक्षक ही परीक्षार्थी की आवश्यकता को देखते हुए सप्लीमेंट्री कॉपी जारी कर सकेंगे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: