Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राजस्थान बजट: आज खुलेगा खुशियों का पिटारा; बुजुर्ग-युवाओं-महिलाओं-किसानों की भरेगी जेब!

rk
3 months ago
राजस्थान बजट: आज खुलेगा खुशियों का पिटारा; बुजुर्ग-युवाओं-महिलाओं-किसानों की भरेगी जेब!

राजस्थान बजट: आज खुलेगा खुशियों का पिटारा; बुजुर्ग-युवाओं-महिलाओं-किसानों की भरेगी जेब! 

जयपुर। उपमुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा में अपने कार्यकाल का तीसरा व 21वीं सदी के दूसरे क्वार्टर का पहला बजट पेश करेंगी, जिसमें विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ना तय है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में युवाओं को नई नौकरियों के साथ ही लखपति दीदी के उत्पादों के लिए मार्ट बनाकर उन्हें उद्यमी बनाने की पहल, किसानों की सम्मान निधि बढ़ाने और गेहूं आदि की उपज व दूध की बिक्री पर बोनस, बुजुर्ग-विधवा-दिव्यांग पेंशन में वृद्धि, संभाग मुख्यालय वाले शहरों में स्मार्ट सिटी जैसी सुविधाएं और कस्बों में कृषि उत्पादों से जुड़े उद्योग व ग्रामीण रोजगार बढ़ाने के लिए घोषणा होने की उम्मीद की जा रही है। संभावना यह भी है कि केंद्र की तर्ज पर कर्मचारियों की तबादला नीति आए और आरएएस सहित अन्य कुछ बड़े पदों को छोड़कर अन्य नौकरियों के लिए इंटरव्यू समाप्त कर दिए जाएं। सरकारी स्कूलों के आधारभूत ढांचे में सुधार और मेडिकल ट्यूरिज्म, फार्मा हब व सेमीकंडक्टर उत्पान जैसे प्रयासों के साथ ही आमजन की उम्मीदें पूरा करने वाली आवश्यकताओं से जुड़ी घोषणाओं को भी बजट में जगह मिलने की पूरी संभावना है। उपमुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी ने मंगलवार दोपहर वित्त विभाग के अधिकारियों की कोर टीम के साथ बजट को अंतिम रूप दिया और उसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस आदि विभागों में खाली पदों को भरने के लिए नई भर्तियों की घोषणा होने के आसार है, गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा, संविदा कर्मचारियों के मानेदय बढ़ाने के लिए भी बजट में प्रावधान हो सकता है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: