मसाज के बहाने महिला का बन रहा था आपत्तिजनक वीडियो, एसी पर नजर पड़ते ही मचा बवाल
मसाज के बहाने महिला का बन रहा था आपत्तिजनक वीडियो, एसी पर नजर पड़ते ही मचा बवाल
जोधपुर। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में संचालित एक ब्यूटी पार्लर में महिला का कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने पार्लर संचालक देवेंद्र उर्फ देवाराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसमें मौजूद फोटो-वीडियो की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में लोगों ने हंगामा भी किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पार्लर में महिलाओं को बॉडी मसाज, बॉडी वैक्स और ब्लीचिंग जैसी सेवाएं कम कीमत पर देने का ऑफर बताया जा रहा था। इसी ऑफर के चलते वह पार्लर पहुंची। महिला के अनुसार, उसे मसाज के लिए तैयार किया गया और कपड़े बदलकर गाउन पहनने को कहा गया। इसके बाद मसाज की प्रक्रिया शुरू हुई। पीड़िता का आरोप है कि मसाज के दौरान उसे कुछ असहज महसूस हुआ। क्योंकि मसाज करने वाली महिला बार-बार कपड़े हटा रही थी। इसी बीच अचानक उसकी नजर कमरे में लगे एसी की तरफ गई, जहां उसे मोबाइल फोन दिखाई दिया। महिला को शक हुआ कि मोबाइल से उसकी रिकॉर्डिंग की जा रही है। इसके बाद उसने तुरंत वहां पहुंचकर मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि, मोबाइल में वास्तव में कितने वीडियो मिले और वे किसके हैं, इसकी पुष्टि पुलिस की जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही होगी। पुलिस ने फोन को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ