Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कॉलेज टीचर छात्रा को भेज रहा था अश्लील मैसेज, अकेले में मिलने का बनाता था दबाव

3 months ago
कॉलेज टीचर छात्रा को भेज रहा था अश्लील मैसेज, अकेले में मिलने का बनाता था दबाव

कॉलेज टीचर छात्रा को भेज रहा था अश्लील मैसेज, अकेले में मिलने का बनाता था दबाव 

भरतपुर के एक कॉलेज में टीचर एक छात्रा को अश्लील मैसेज भेज रहा था। शिक्षक के लगातार मैसेज से करीब 20 दिन से छात्रा डिप्रेशन में थी। परिजनों ने छात्रा से परेशान रहने का कारण पूछा तो सच्चाई का पता चला। भाई और मां के कहने पर छात्रा ने टीचर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को डिटेन कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने बताया कि कॉलेज के एक टीचर उसे करीब 20 दिन से अश्लील मैसेज कर रहा था। छात्रा के पास स्क्रीनशॉट भी हैं। टीचर जबरन उसे अकेले मिलने का दबाव बना रहा था। छात्रा के कई बार मना करने के बाद भी टीचर बार-बार छात्रा को मैसेज कर रहा था।

छात्रा ने अपने साथियों को भी इसके बारे में बताया। साथियों ने टीचर को परेशान करने के लिए मना किया। उसके बाद भी टीचर नहीं माना। इससे छात्रा काफी परेशान हो गई। हालांकि परिजनों के बार-बार पूछने पर छात्रा ने पूरी घटना उन्हें बताई, जिसके बाद आज आरोपी टीचर के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: