Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

25 को बीकानेर आएंगे राजस्थान प्रभारी अग्रवाल, संभाग स्तरीय बैठक को करेंगे संबोधित

1 month ago
25 को बीकानेर आएंगे राजस्थान प्रभारी अग्रवाल, संभाग स्तरीय बैठक को करेंगे संबोधित

खुलासा न्यूज,बीकानेर। भाजपा राजस्थान प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल 25 जून को प्रात: 11:15 बजे दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा बीकानेर पहुंचेंगे। बीकानेर प्रवास के दौरान वे भाजपा द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय आपातकाल दिवस बैठक को संबोधित करेंगे।
भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि आपातकाल दिवस के अवसर पर आयोजित इस बैठक में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को स्मरण किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया जाएगा।

 

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि संभाग स्तरीय आपातकाल दिवस बैठक में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: