Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राजस्थान इंटेलीजेंस टीम ने पकड़ा पाक जासूस, एयरफोर्स स्टेशन की कर रहा था जासूसी, पाक हैंडलर्स को भेजी गोपनीय सूचनाएं

rk
2 months ago
राजस्थान इंटेलीजेंस टीम ने पकड़ा पाक जासूस, एयरफोर्स स्टेशन की कर रहा था जासूसी, पाक हैंडलर्स को भेजी गोपनीय सूचनाएं

राजस्थान इंटेलीजेंस टीम ने पकड़ा पाक जासूस, एयरफोर्स स्टेशन की कर रहा था जासूसी, पाक हैंडलर्स को भेजी गोपनीय सूचनाएं

जयपुर। राजस्थान की इंटेलीजेंस टीम ने असम के एयरफोर्स स्टेशन छबुआ से जासूसी के आरोप में सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारतीय वायुसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान के हैंडलर्स तक पहुंचा रहा था। उसने लड़ाकू विमानों की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम और अधिकारियों/कर्मचारियों से संबंधित गोपनीय जानकारी भी साझा की थी।

एडीजी (इंटेलीजेंस) प्रफुल्ल कुमार ने बताया- पूरे मामले की शुरुआत जनवरी 2026 में जैसलमेर निवासी झबराराम की गिरफ्तारी से हुई थी। झबराराम से पूछताछ के दौरान सुमित कुमार नाम के एक और संदिग्ध का नाम सामने आया। जो लगातार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था।

जांच में पता चला है कि आरोपी सुमित कुमार (36) पुत्र बेनी माधव, लाहुरपार, जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। वह वर्तमान में डिब्रूगढ़ (असम) के एयरफोर्स स्टेशन छबुआ में MTS (मल्टी टास्किंग स्टाफ) के पद पर कार्यरत है। आरोपी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एयरफोर्स स्टेशन से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं जुटाता था। सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स तक पहुंचाता था।

2023 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था

राजस्थान इंटेलीजेंस की टीम ने एयरफोर्स इंटेलीजेंस नई दिल्ली के साथ मिलकर आरोपी सुमित कुमार को छबुआ से हिरासत में लिया। इसके बाद उसे जयपुर स्थित केंद्रीय पूछताछ केंद्र लाया गया, जहां विभिन्न खुफिया एजेंसियों ने आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी साल 2023 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था। रुपयों के बदले उन्हें संवेदनशील सूचनाएं दे रहा था।

पाक हैंडलर्स के लिए सोशल मीडिया अकाउंट भी बनाता था

जांच में सामने आया कि आरोपी ने एयरफोर्स स्टेशन छबुआ के अलावा एयरफोर्स स्टेशन नाल, बीकानेर और अन्य सैन्य ठिकानों से जुड़ी अहम जानकारियां भी साझा की थीं। इनमें लड़ाकू विमानों की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम और अधिकारियों/कर्मचारियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी शामिल है। इसके अलावा, आरोपी अपने नाम पर जारी किए गए मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनाने में भी करता था।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: