Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

अलर्ट, राजस्थान में 8,9 व 10 मार्च को तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

rk
3 months ago
अलर्ट, राजस्थान में 8,9 व 10 मार्च को तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

 

अलर्ट, राजस्थान में 8,9 व 10 मार्च को तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
जयपुर।  राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेजी से बढऩे लगा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार वर्तमान में गुजरात और आसपास के अरब सागर क्षेत्र के ऊपर एक प्रति-चक्रवाती तंत्र (एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन) सक्रिय है। इस प्रणाली के प्रभाव से राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही तापमान में अगले कुछ दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि आगामी सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री अधिक बना रह सकता है। विशेष रूप से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में 8 से 10 मार्च के बीच तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की प्रबल संभावना जताई गई है। गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: