Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

राजस्थान पुलिस का बड़ा एक्शन : 19 जिलों से लॉरेंस-गोदारा गैंग के 214 बदमाशों को दबोचा

3 weeks ago
राजस्थान पुलिस का बड़ा एक्शन : 19 जिलों से लॉरेंस-गोदारा गैंग के 214 बदमाशों को दबोचा

राजस्थान पुलिस का बड़ा एक्शन : 19 जिलों से लॉरेंस-गोदारा गैंग के 214 बदमाशों को दबोचा

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग सहित अन्य गिरोहों के 214 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से बड़ी संख्या में अवैध हथियार और ड्रग्स जब्त की गई हैं। झुंझुनूं में पुलिस ने 8,153 अफीम के पौधे भी बरामद किए हैं। पंजाब के बंबीहा गैंग से 11 पिस्टल और 12 मैगजीन बरामद की गईं।

डीजीपी (राजस्थान) राजीव कुमार शर्मा ने बताया- राजस्थान को भयमुक्त वातावरण देने के लिए संगठित गिरोहों के खिलाफ रविवार तड़के बड़ी घेराबंदी की गई। इस ऑपरेशन का मुख्य लक्ष्य अवैध हथियार रखने वाले, इलाके में रंगदारी और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोहों से जुड़े नेटवर्क को जड़ से उखाड़ना था।

राजस्थान पुलिस की ओर से जयपुर और जोधपुर कमिश्नरेट सहित कुल 19 जिलों में सर्जिकल स्ट्राइक की गई।

ANTF ने संभाला मोर्चा
मिशन की कमान डीजी (स्पेशल ऑपरेशंस) आनंद श्रीवास्तव को सौंपी गई। राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने मोर्चा संभाला। एडीजी दिनेश एमएन और डीआईजी योगेश यादव के सुपरविजन में इस पूरे ऑपरेशन का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया। ग्राउंड लेवल पर कार्रवाई के लिए एसपी ज्ञान चंद यादव, एडि.एसपी नरोत्तम वर्मा व सिद्धांत शर्मा और डीएसपी फूलचंद टेलर व भंवर लाल सहित अनुभवी पुलिस निरीक्षकों की टीम ने मैदान में मोर्चा संभाला। अन्य सभी जिलों में टारगेटेड अपराधियों की सूची साझा कर 'जीरो टॉलरेंस' के निर्देश दिए गए। सभी रेंज आईजी ने समस्त कार्रवाई की मॉनिटरिंग की एवं स्थानीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फील्ड में पुलिस टीमों की ओर से कार्रवाई की गई।

चिन्हित अपराधी और पुलिस की दबिश
​इस विशेष ऑपरेशन के लिए कुल 1276 क्रिमिनर्ल्स को टारगेट पर लिया गया था। आंकड़ों के अनुसार, इनमें रोहित गोदारा और लॉरेंस गैंग से संबंधित 383, स्थानीय गैंग के 534 और अन्य श्रेणियों के 359 इनामी व वांछित अपराधी चिन्हित किए गए थे। पुलिस की टीमों ने प्रदेश भर में इनके ठिकानों पर सघन दबिश दी।

अवैध हथियारों और मादक पदार्थों का जखीरा मिला
पुलिस ने इस ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार और ड्रग्स जब्त किए हैं।
​हथियार : आर्म्स एक्ट के तहत कुल 30 प्रकरण दर्ज कर 17 पिस्टल, 3 देशी कट्टे, 14 कारतूस, 6 चाकू और 6 छुरे बरामद किए गए।
ड्रग्स : एनडीपीएस एक्ट के 34 मामलों में पुलिस ने 1.166 किलो हेरोइन, 8.544 ग्राम स्मैक, 5.29 ग्राम एमडी, 300 ग्राम अफीम, 14.792 किलो गांजा और 26.08 किलो डोडा पोस्त जब्त किया।
अफीम की खेती : झुंझुनूं जिले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 8,153 अफीम के पौधे भी बरामद किए हैं।

इनामी अपराधी और वांछितों की धरपकड़
​ऑपरेशन के अंत तक पुलिस ने कुल 214 फरार और वांछित अपराधियों को अरेस्ट करने में सफलता पाई है। इसमें 11 इनामी क्रिमिनल, 157 वारंटी और 46 अन्य वांछित शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न जिलों से 32 वाहन और 19 मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी सबूत के तौर पर जब्त किए गए हैं।

हनुमानगढ़ और चूरू में बड़ी सफलता
​हनुमानगढ़ में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पंजाब की बंबीहा गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 11 पिस्टल और 22 मैगजीन बरामद हुई। ये हथियार इंदौर से पंजाब सप्लाई किए जाने थे।

चूरू में सुरेश सेन नामक हार्डकोर अपराधी के घर पर दबिश दी गई, जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब, 12 विभिन्न बैंक के कार्ड, पासबुक व चैक बुक और 5 लाख 30 हजार 600 कैश बरामद हुए। इसी जिले में विदेश में बैठे अपराधी महेंद्र डेलाना गिरोह के सदस्य धनराज उर्फ धन्ना को भी गिरफ्तार कर एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया है।

आरोपी कुचामन क्षेत्र में गंभीर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इस कार्यवाही के दौरान 428 गैंग सदस्यों के पूछताछ नोट और डोजियर तैयार किए ताकि भविष्य में उनके नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: