Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राजस्थान में आरजीएचएस योजना में गड़बड़ी के मामलें में फिर बड़ी कार्रवाई, इतने और कार्मिक निलंबित

rk
3 months ago
राजस्थान में आरजीएचएस योजना में गड़बड़ी के मामलें में फिर बड़ी कार्रवाई, इतने और कार्मिक निलंबित

राजस्थान में आरजीएचएस योजना में गड़बड़ी के मामलें में फिर बड़ी कार्रवाई, इतने और कार्मिक निलंबित

जयपुर। राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) योजना गड़बड़ी के मामलों में मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट ने कार्रवाई करते हुए 8 कार्मिकों (पैरा मेडिकल स्टाफ) को आज सस्पेंड किया है। इससे दो दिन पहले भी विभाग ने ऐसे ही मामले में सीकर के 7 डॉक्टर्स को सस्पेंड किया था।

प्राथमिक जांच में पाया गया कि 8 कार्मिकों ने आरजीएचएस योजना के तहत उपलब्ध सुविधाओं, कार्ड और राजकीय धनराशि का दुरुपयोग किया है। यह कृत्य सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन होने के साथ-साथ राजकीय संसाधनों के दुरुपयोग की श्रेणी में आता है। इसे देखते हुए इन कर्मचारियों को तत्काल निलंबित कर दिया।

इन पर किया एक्शन

इस कार्रवाई में आर.बी.एम. हॉस्पिटल भरतपुर के नर्सिंग ऑफिसर सौरभ कुमार रावत, उप स्वास्थ्य केन्द्र खुडासा भरतपुर की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मीना कुमारी चौधरी, उप स्वास्थ्य केन्द्र कुचावटी डीग की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता किशन देई, जिला हॉस्पिटल बयाना का नर्सिंग ऑफिसर सत्यप्रकाश छावड़ी, उप स्वास्थ्य केन्द्र नगला माय, भरतपुर की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मंजू कुमारी, उप स्वास्थ्य केन्द्र हनुमानपुरा जिला फलौदी की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता तुलसी देवी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उच्चैन (भरतपुर) की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनुपमा और आर.बी.एम. हॉस्पिटल भरतपुर का नर्सिंग ऑफिसर सुरेश चंद गुप्ता को निलंबित किया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: