Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राजस्थान में तेज गर्मी के बाद आंधी-बारिश का अलर्ट, 10 मई को ‘नया विक्षोभ’ होगा एक्टिव

rk
1 month ago
राजस्थान में तेज गर्मी के बाद आंधी-बारिश का अलर्ट, 10 मई को ‘नया विक्षोभ’ होगा एक्टिव

राजस्थान में तेज गर्मी के बाद आंधी-बारिश का अलर्ट, 10 मई को ‘नया विक्षोभ’ होगा एक्टिव

राजस्थान में दो दिन तक हवाएं थमने और बादल छंटने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजस्थान में तेज हवाओं के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा। वहीं 10 मई से हिमालय के तराई क्षेत्रों में एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से शेखावाटी क्षेत्र और बीकानेर संभाग में हल्की बारिश, बादल छाने और तेज हवाएं चलने की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-बारिश, मेघगर्जन-वज्रपात और लू को लेकर ट्रिपल अलर्ट जारी किया है।

  मौसम विभाग ने 9 मई 2026 को कोटा और भरतपुर संभाग में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली और खैरथल-तिजारा जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकदार तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर और फलौदी जिलों में उष्ण लहर यानी लू चलने की चेतावनी दी गई है।

10 से 12 मई तक लू का असर बढ़ेगा
10 मई को फलौदी, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और बालोतरा जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 11 मई को बीकानेर संभाग में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलौदी और श्रीगंगानर में लू चलने का अलर्ट रहेगा। 12 मई को भी इन जिलों में गर्म हवाओं का असर जारी रहने की संभावना है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: