Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

राजस्थान में मौसम को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट, जाने

1 month ago
राजस्थान में मौसम को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट, जाने

 राजस्थान में मौसम को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट, जाने 

राजस्थान में आने वाले 5 दिनों के दौरान मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अगले 120 घंटे का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि फिलहाल प्रदेश में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है और किसी प्रकार की बड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। 12 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है, लेकिन मौसम शुष्क ही रहेगा। 13 और 14 फरवरी को अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। 

इसके बाद 15, 16 और 17 फरवरी को फिर से आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। इन दिनों भी व्यापक वर्षा की संभावना नहीं है लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 2 नए पश्चिमी विक्षोभ क्रमिक रूप से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेंगे। पहला विक्षोभ 13 फरवरी से सक्रिय होगा, जबकि दूसरा 16 फरवरी 2026 से असर दिखाना शुरू करेगा। इन दोनों सिस्टम का असर राजस्थान के मौसम पर भी पड़ेगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: