Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

राजस्थान में ओलावृष्टि के बाद 13 दिन में दूसरी बार गिरा पारा, आईएमडी ने दिया आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

rk
1 week ago
राजस्थान में ओलावृष्टि के बाद 13 दिन में दूसरी बार गिरा पारा, आईएमडी ने दिया आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान में ओलावृष्टि के बाद 13 दिन में दूसरी बार गिरा पारा, आईएमडी ने दिया आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बदलते मौसम के पैटर्न के असर से प्रदेश में कई स्थानों पर शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवा ने अधिकतम तापमान 8 डिग्री लुढ़का दिया। पिछले 13 दिन में यह दूसरी बार है जब पारे में इतनी गिरावट हुई है, इससे पहले 20 मार्च को भी ओलावृष्टि-बारिश से 8 डिग्री पारे में गिरावट आई थी। श्रीगंगानगर, बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, अजमेर और राजसमंद सहित कई स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई, वहीं नागौर, सीकर, झुन्झुनूं में हल्की व मध्यम बारिश हुई। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 40-50 किमी/घंटा रही। श्रीगंगानगर के पदमपुर में 11.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं जयपुर में पोल गिरने और अजमेर में करंट लगने से लाइनमैन की मौत हो गई।

मौसम केन्द्र ने जयपुर, दौसा, अलवर, अजमेर, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डीग, भीलवाड़ा, चूरू, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर सहित 19 जिलों में ऑरेंज और बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, झुन्झुनूं, करौली व सीकर सहित 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र ने किसानों को सलाह दी है पककर तैयार फसलों, कृषि मंडियों व धान मंडियों में खुले रखे हुए अनाज व जिंसों को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: