Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राजस्थान में आंधी-बारिश के कारण अप्रैल में भी हल्की ठंड, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

rk
2 months ago
राजस्थान में आंधी-बारिश के कारण अप्रैल में भी हल्की ठंड, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में आंधी-बारिश के कारण अप्रैल में भी हल्की ठंड, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

जयपुर। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार राज्य में आज से अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप रहने कारण गर्मी बढ़ सकती है। राजस्थान में पिछले कुछ समय से चल रहा आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर धीमा हो गया है। बुधवार को कुछ शहरों के अलावा अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा। वहीं, बीते 20 दिन में बदले मौसम के अप्रैल में भी ठंडक का एहसास हो रहा है। दिन का तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री नीचे दर्ज हो रहा है। पिछले 24 घंटों में अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, झुंझुनूं, अलवर, करौली और फलोदी के इलाकों में हल्के बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई।

बीते करीब 20 दिन में आए अलग-अलग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण गर्मी का पारा चढ़ा नहीं है। बुधवार को भी सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास हुआ। हालांकि, बारिश का दौर थमने से जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, फतेहपुर और दौसा में दिन में धूप निकलने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। दिन का सबसे अधिक तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया। वहीं, जयपुर, पिलानी, सीकर, कोटा, उदयपुर, चूरू, बीकानेर में कल अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे (5 से 8 डिग्री तक) दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अब अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। इस दौरान तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी और दिन में गर्मी बढ़ने लगेगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: