Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में देर रात आया बारिश का डबल अलर्ट, 7 जिलों में तेज अंधड़ के साथ बारिश की चेतावनी

3 months ago
राजस्थान में देर रात आया बारिश का डबल अलर्ट, 7 जिलों में तेज अंधड़ के साथ बारिश की चेतावनी

राजस्थान में देर रात आया बारिश का डबल अलर्ट, 7 जिलों में तेज अंधड़ के साथ बारिश की चेतावनी

जयपुर। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राजस्थान के कई जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। देर रात जारी इस अलर्ट में कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज तो कई जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जिससे मौसम के अचानक बदलने की संभावना जताई गई है। ऑरेंज अलर्ट के तहत नागौर और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी दी गई है। विभाग ने आगाह किया है कि तेज हवाओं के कारण कच्चे मकानों, कमजोर ढांचों, पेड़ों, बिजली लाइनों और ढीली वस्तुओं को नुकसान पहुंच सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि गर्जन के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें।

इन जिलों में येलो अलर्ट
वहीं येलो अलर्ट बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, अजमेर, पाली, सीकर और भीलवाड़ा जिलों में जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश, बिजली गिरने और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: