Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राजस्थानी साफा, पगड़ी एवं कला संस्थान नगर स्थापना दिवस परपांच दिवसीय 'उछब थरपणाÓ का आगाज 9 अप्रैल से

rk
2 months ago
राजस्थानी साफा, पगड़ी एवं कला संस्थान नगर स्थापना दिवस परपांच दिवसीय 'उछब थरपणाÓ का आगाज 9 अप्रैल से

राजस्थानी साफा, पगड़ी एवं कला संस्थान नगर स्थापना दिवस परपांच दिवसीय 'उछब थरपणाÓ का आगाज 9 अप्रैल से

बीकानेर । पाँच शताब्दियों से भी ज्यादा अपनी बहु आयामी यात्रा पूरी करता हुआ विख्यात बीकानेर नगर का स्थापना दिवस समारोह संस्थाओं द्वारा गत 16 वर्षों की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर के 538वें स्थापना दिवस पर थार विरासत एवं राजस्थानी साफा, पगड़ी एवं कला संस्थान के साझा संयोजन में पांच दिवसीय 'उछब थरपणा समारोहÓ का आयोजन 09 अप्रैल, 2026 वार गुरुवार से 13 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा।
संस्था सचिव वरिष्ठ चंदा, पाग, साफा कला विशेषज्ञ कृष्णचंद्र पुरोहित ने बताया कि पांच दिवसीय समारोह इस बार विशेष रूप से नवाचार के साथ युवा प्रतिभाओं को समर्पित रहेगा। समारोह के प्रथम दिन लाली बाई पार्क के पास स्थित संस्था कार्यालय में विधिवत समारोह उदï्घाटन के बाद 9 और 10 अप्रैल को चन्दा, साफा, पगड़ी कला से संबंधित दो दिवसीय कार्यशाला प्रारम्भ होगी, जो विशेष तौर से नई पीढ़ी को अपनी कला परंपरा से जोडऩे का उपक्रम है। जिसके प्रभारी वरिष्ठ कला विशेषज्ञ मोना सरदार डूडी होंगे, युवा बालक-बालिकाओं को प्रशिक्षित करेंगे। 
समारोह के तीसरे दिन 11 अप्रैल, 2026 वार शनिवार को राजस्थानी लोक कला एवं लोक संस्कृति के वैभव को उकेरने के लिए विशेष माण्डणा-रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। जिसका आयोजन प्रभारी संस्कृतिकर्मी श्रीमती हेमलता व्यास के निर्देशन में नत्थूसर गेट के बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन-सदन में किया जाएगा। 
इसी कड़ी में समारोह के चौथे दिन 12 अप्रैल, 2026 वार रविवार को सांय ५ बजे एक विशेष काव्य रंगत का आयोजन होगा। जिसमें नगर के विशेष आमंत्रित कवि, शायर द्वारा बीकानेर को केन्द्र में रखकर उसके वैभव आदि को रेखांकित करती कविता, गीत, गज़़ल, हाइकू आदि की प्रस्तुति लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन-सदन में होगी। 
समारोह के पांचवे दिन एक नवाचार के तहत इस बार देश के विभिन्न प्रांतों से हजारों एवं कुछ विदेशी की खाली माचिस की डिब्बियों के संग्रह की महत्वपूर्ण प्रदर्शनी 'भानू का पिटाराÓ का आयोजन किया जाएगा। जिसके प्रभारी माचिस की डिब्बियों के संग्रहकत्र्ता युवा प्रतिभा भानु प्रताप डूडी होंगे। उक्त प्रदर्शनी लक्ष्मीनारायण सृजन-सदन में प्रदर्शित होगी। 
'उछब थरपणा समारोहÓ के लिए एक आयोजन कमेटी का भी गठन किया गया है, जिसमें गोपीकिशन छंगाणी, गौरीशंकर व्यास, मोहित पुरोहित, धर्मेन्द्र छंगाणी, मरूधरा बोहरा, मनमोहन पालीवाल, नन्दकिशोर रंगा, भवानी सिंह राठौड़, हरिनारायण आचार्य, तोलाराम सारण, घनश्याम ओझा,  नवनीत व्यास, अशोक शर्मा, कार्तिक मोदी, अख्तर अली को शामिल किया गया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: